हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इश्क चढ़ा परवान और बंगाल से भगाकर लड़की को ले आया बिहार, सच्चाई जान लड़के के उड़ गए होश

Bihar Muzaffarpur Wrong Number Love Story: फोन पर ही दोनों की दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

Bihar Muzaffarpur Wrong Number Love Story: रॉन्ग नंबर से शुरू हुए प्यार- मोहब्बत के कई किस्से अब तक सामने आ चुके है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है। मामले की शुरुआत बिहार के दरभंगा जिले होती है। यहां एक युवक का फोन गलती से एक युवती के पास मिल गया। रॉन्ग नंबर से शुरू हुई दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, उसके बाद बात करते- करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फोन पर ही दोनों ने एक- दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमे खाई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का प्लान बनाया।

घर से भागने का प्लान

योजना के अनुसार, युवक युवकी से मिलने के लिए कोलकाता पहुंच गया, जहां दोनों एक- दूसरे से मिले। यहां युवती ने युवक के भागने की बात कही और घर परिवार से दूर अपनी एक नई दुनिया बसांने के लिए कहा। पहले लड़के ने मना किया फिर युवकी के बार-बार कहने पर वो मान गया। युवक घर से एक हजार रुपए लेकर हावड़ा बंगाल पहुंच गया। जहां युवती उसका पहले से इंतजार कर रही थी। हावड़ा से ट्रेन पकड़कर दोनों समस्तीपुर पहुंचे, यहां दोनों पंजाब जाने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही रेलवे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों के थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: इश्क में चली गई जान…इंजीनियर बनने दिल्ली आया, मुस्लिम लड़की के प्यार में फंसा, 3 बहनों का इकलौता भाई था

विज्ञापन

पहले से शादीशुदा थी युवती 

थाने में पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे प्यार करते हैं और पंजाब जा कर अपनी नई दुनिया बसाएंगे। इसी दौरान दोनों परिवार वालों को थाने में बुलाया गया। थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने बताया कि युवकी पहले से शादीशुदा है। ये सुनते ही युवक के पैरो तले जमीन खिसक गई। युवक जिसके साथ अपना परिवार बसाना चाहता था, वो पहले से शादीशुदा निकली।

इस मामले जांच कर रहे SHO प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया था। दोनों के परिजन थाने में आए, लड़की के परिजनों ने बताया कि वो पहले से शादीशुदा थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola