एक महिला इतनी रंगीनमिजाज, एक को छोड़ा तो दूसरे को पकड़ा, इसे भी छोड़ा तो तीसरे से शादी रचा ली। इससे दिल भरा तो चौथा पकड़ लिया, लेकिन तीसरा रास्ते का रोड़ा बना तो उसे मौत देकर रास्ते से हटा दिया। अब वह चौथी शादी करने जा रही थी कि पुलिस के हत्थे चढ़ गई। यही कहानी है, बिहार की कातिल दुल्हन की, जो इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। पैसों के लालच में पुराने माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे, जिन्हें महिला के तीसरे पति के मर्डर केस में पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार की इन 15 जेलों में कैदी नहीं सकेंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल, अपनाई जाएगी तिहाड़ जैसी तकनीक
सख्त पूछताछ में कबूल लिया जुर्म
2 पतियों को छोड़ने और तीसरे की हत्या करने वाली महिला का नाम है अजमेरी खातून, जिसने पटना के पास फुलवारी शरीफ में UP के सुभाष प्रजापति का मर्डर किया। शव पुलिस को 3 दिन पहले खेतों में मिला था, जो आरोपी पत्नी के मायके वाला इलाका था। हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतक के भाई बृजेश प्रजापति के बयान दर्ज करने के बाद फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मां-बाप के बारे में भी बताया।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा खून खौल रहा है’ पिता गए जेल तो पूर्व सीएम के बेटे के बिगड़े बोल; लिखा प्रदेश के 8 करोड़ लोगों को खत
प्रॉपर्टी हड़पने को करती थी शादियां
मृतक सुभाष के भाई बृजेश ने बताया कि अजमेरी की सुभाष से तीसरी शादी थी। इससे पहले 2 पति वह छोड़ चुकी है। दोनों पतियों से उसके 2 बच्चे भी हैं। उसने सुभाष को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी। उसका असली मकसद प्रॉपर्टी हड़पना था। पहले 2 पतियों की भी उसने प्रॉपर्टी हड़प ली थी। इन दिनों अजमेरी किसी और के साथ अवैध संबंधों में थी। इस बात को लेकर सुभाष से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद अचानक सुभाष की लाश मिली, इसलिए उसे अजमेरी पर हत्या का शक है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार से एटीएम उखाड़ रहे थे चोर, उल्टी पड़ गई चाल, Video वायरल
रस्सी से गला घोंट कर मार दिया था
मृतक के भाई के अनुसार, सुभाष अजमेरी के प्यार में इतना पागल था कि उसने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था, लेकिन उसे अजमेरी की पहले वाली दोनों शादियों के बारे में पता नहीं था। उसे जब अजमेरी के चौथे अवैध संबंधों का पता चला तो वह बौखला गया और शराब पीने लगा। उसने अजमेरी को अवैध संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन उसने अपने मां-बाप के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और पुलिस को बताया कि सुभाष की मौत बीमारी से हुई है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines