हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ASI संतोष के हत्यारोपी का एनकाउंटर, 5 लोगों को गिरफ्तार करके ले जा रही थी बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने ASI संतोष सिंह के हत्यारोपी का एनकाउंटर किया है। उसने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी थी। आइए पढ़ते हैं मुठभेड़ की कहानी…

विज्ञापन
संतोष सिंह पर भीड़ ने हमला किया था।

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में ASI संतोष सिंह की हत्या मामले में महिला समेत 5 गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें लेकर पुलिस जा रही थी कि एक आरोपी गुडू यादव ने भागने की कोशिश की। गुडू यादव को लेकर पुलिस टीम छापेमारी करने जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। इसका फायदा उठाकर गुड्डू यादव भागने लगा। यह देखकर पुलिस ने उस पर फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। एनकाउंटर की पुष्टि SP सय्यद इमरान मसूद ने की।

उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एक अपराधी गुड्डू यादव को साथ लेकर मुफसिल थाना के बाकरपुर जा रही थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी बकरी को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में 4 पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। इस मौके का फायदा उठा कर अपराधी गुड्डू यादव जवान सैफ अली की राइफल लेकर भागने लगा और फायरिंग करने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने गुड्डू को चेतावनी देते हुए सेल्फ डेफेंस में फायरिंग की। गोली गुड्डू यादव के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

भीड़ ने किया था संतोष सिंह पर हमला

SP मसूद ने बताया कि शुक्रवार रात मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव नंदलालपुर में 2 गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट की खबर ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। ASI संतोष कुमार ड्यूटी पर थे, जो मारपीट की खबर मिलते ही अपनी टीम लेकर नंदलापुर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों को आमने-सामने देखकर पुलिस टीम ने बीच-बचाव किया। इस दौरान भीड़ ने ASI संतोष सिंह पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से जबरदस्त हमला किया गया, जिससे वे बेहोश होकर गिर गए। उनके सिर से खून बहने लगा। उन्हें उपचार के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन घायल ASI को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मामल में तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी दबोचे गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola