मुहर्रम जुलूस के दौरान बिहार के कई क्षेत्रों में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली है। कई जुलूसों में शामिल लोग आपस में ही मारपीट करने लगे, तो कहीं जुलूस में शामिल लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। कटिहार के मंदिर पर पथराव होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है।
बिहार में कहां-कहां हुई हिंसा?
कटिहार में मंदिर पर पथराव
बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा देखने को मिली है। कटिहार शहर के नया टोला स्थित महावीर मंदिर में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन क्षेत्र में पहुंचा और उपद्रवियों पर कार्रवाई की। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
भागलपुर में भी मारपीट
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित उस्तू गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद की वजह अखाड़ा घुमाने का रास्ता बना। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने अपने घर के बगल से जुलूस ले जाने का विरोध किया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि अखाड़ा घुमाने का यही एकमात्र रास्ता है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग भी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अररिया में पत्थरबाजी
अररिया के फारबिसगंज में मुहर्रम जुलूस में शामिल दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। फारबिसगंज के दसआना कचहरी फील्ड में लाठी खेलने के दौरान आपसी विवाद में दो गुटों के बीच पहले तो लाठियां चलीं, जिसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने लगे। इसके बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि पत्थरबाजी की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और हालात को संभाला। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर में दुकान में तोड़फोड़
समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक पूजा सामग्री की दुकान पर उपद्रवियों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों का कहना था कि जिस वक्त जुलूस मारवाड़ी बाजार से गुजर रहा था, उस वक्त दुकान बंद कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों ने पहले दुकान की शटर पर हमला किया और फिर दुकान में घुस गए और सामान बाहर फेंकने लगे। डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि जुलूस में शामिल सभी लोग इसके लिए दोषी नहीं हैं। कुछ उपद्रवियों ने उपद्रव किया है, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
वैशाली के देसरी में दो अखाड़ों में झड़प
बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के देसरी सब्जी हाट में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में झड़प हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते एक गुट के लोग दूसरे गुट पर आक्रोशित हो गए, जिसके बाद एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना पुलिस भारी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले को शांत कराया। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो अखाड़ों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया गया है।
समस्तीपुर से प्रमोद कुमार, अररिया से अरुण कुमार, भागलपुर से संजय कुमार सिन्हा, कटिहार से सहयोगी प्रिंस गुप्ता और हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines