हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bihar: अजय मंडल ने अस्पताल जाकर पत्रकारों से मांगी माफी, पिटाई को लेकर चर्चा में सांसद

MP Ajay Mandal Apologized To The Journalists: पत्रकारों की पिटाई के मामले में भागलपुर से गालीबाज सांसद अजय मंडल ने माफी मांग ली है।

विज्ञापन
MP Ajay Mandal Apologized To The Journalists

MP Ajay Mandal Apologized To The Journalists (संजय कुमार सिन्हा): बिहार के भागलपुर 29 जनवरी को हवाई अड्डा मुख्य गेट के पास न्यूज कवरेज करने के दौरान दो पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार के साथ भागलपुर जदयू सांसद अजय मंडल और उनके गुर्गों ने मारपीट की थी। इसके साथ ही गाली-गलौज भी हुई थी, जिससे पत्रकारों को गंभीर चोटें आई थीं और मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के 5 दिन बाद सांसद अजय मंडल को बैकफुट पर आना पड़ा और अपने समर्थकों के साथ मायागंज अस्पताल पहुंचकर दोनों पत्रकारों से हाथ जोड़कर माफी मांगकर कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

इस बीच वहां पर मौजूद पत्रकारों से सांसद के समर्थक उग्र होते नजर आए। सांसद जब पत्रकारों से माफी मांगकर मायागंज से बाहर निकले तो वहां पर मौजूद पत्रकारों ने कई सवाल पूछे, लेकिन सभी सवालों पर चुप्पी साधकर चले गए।

प्रेस एसोसिएशन की बैठक हुई

आपको बता दें, सांसद के पहुंचने से 5 घंटे पहले सैनडिस्क कंपाउंड के मैदान में प्रेस एसोसिएशन की बैठक की गई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि अब सांसद के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इसके साथ ही भाजपा नेता मृणाल शेखर और बिहार प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर प्रीति शेखर ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन की चेतावनी दे डाली थी।

विज्ञापन

पत्रकारों की दौड़ा-दौड़कर हुई थी पिटाई

बता दें, बीते 29 जनवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में जेडीयू सांसद अजय मंडल ने अपने गुर्गों के साथ पत्रकारों को दौड़ा-दौड़कर पीटा था और मौके पर मौजूद पुलिस कुछ भी नहीं कर रही थी। पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई थी कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

इस घटना के बाद सभी पत्रकारों में गुस्सा भरा था, सामाजिक संगठनों और लोगों में भी काफी गुस्सा था। लिहाजा, जदयू सांसद अजय मंडल को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने गलती की माफी मांगी और साथ ही आगे ऐसी गलती न करने का वादा किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लड़की बनकर रील्स बनाता था 10वीं का छात्र, आखिर क्यों ले ली खुद की जान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola