पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट।
Bihar Mourns Baba Siddique Murder: मुंबई में समाज सेवा और राजनीति करने वाले कद्दावर नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की मौत से मुंबई से लेकर बिहार तक शोक की लहर है। मुंबई की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले बाबा सिद्दीकी बिहार के रहने वाले थे। बिहार के गोपालगंज मे उनका पैतृक गांव है।
बाबा सिद्दीकी का जन्म 1956 में पटना में हुआ था। वे बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। गोपालगंज के मांझा प्रखंड के शेखटोली गांव में बाबा सिद्दीकी का परिवार रहता था। कुछ साल पहले उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। बाबा सिद्दीकी ने 25 जून 2020 को फेसबुक पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, मेरे पिताजी का जन्म बिहार गोपालगंज मांझा में हुआ था, मुझे मांझा में बचपन की यादें हैं। इसके अलावा भी अक्सर बाबा सिद्दीकी सोशल मिडिया पर बिहार से जुडी यादें और तस्वीरें साझा करते रहते थे। 68 वर्षीय राजनेता बाबा सिद्दीकी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है।
कुछ ऐसा रहा राजनीतिक जीवन
बिहार से मीलों दूर मायानगरी में आकर बसने वाले बाबा सिद्दीकी का दशकों बाद भी बिहार से जुड़ाव खत्म नहीं हुआ था। सितंबर, 1956 में जन्म के बाद बाबा ने छात्र जीवन से ही सियासत की शुरुआत कर दी थी। 1977 में बाबा सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) से जुड़े थे। बाद में यूथ कांग्रेस से जुड़ गए। साल 1992 में वह मुंबई महानगरपालिका के पहली बार काउंसलर चुने गए। 1999 में वह पहली बार बांद्रा वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के एमएलए बने थे। इसके बाद 2004 और 2009 में भी इसी सीट से चुने गए थे। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे। लगातार 48 साल तक कांग्रेस में रहने वाले बाबा सिद्दीकी 12 फरवरी 2024 को अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए।
बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते थे सिद्दीकी
बांद्रा पश्चिम से विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी सियासत से फुर्सत पाने के बाद बिहार जाते रहते थे। बाबा दो साल पहले ही 2022 में बिहार गए थे। बिहार के गोपालगंज में जन्मे बाबा सिद्दीकी किशोरावस्था और युवावस्था के दौरान वे अपने पिता के साथ घड़ी रिपेयरिंग का काम करते थे। इसके बाद जब उनके पिता मुंबई आए तो वे भी परिवार के साथ मुंबई आ गए। बाबा सिद्दीकी की शादी शेहजीन सिद्दीकी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी अर्शिया सिद्दीकी और एक पुत्र जीशान सिद्दीकी। बेटा जीशान सिद्दीकी वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी का पुश्तैनी घर माझा ब्लॉक के शेख टोली गांव में है। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती पांच साल इसी गांव में गुजारे थे।
ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे ने फिर छेड़े ‘सत्ता जिहाद’ के तार, BJP-RSS पर उठाए बड़े सवाल
आरजेडी-जेडीयू से रहे मधुर संबंध
पिछले साल पटना में बाबा सिद्दीकी कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। बाबा सिद्दीकी के जेडीयू और आरजेडी के दिग्गज नेताओं के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। यही कारण था कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अटकलें का बाजार गर्म था कि बाबा सिद्दीकी बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 2022 में राज्यसभा के लिए आरजेडी से बाबा सिद्दीकी को टिकट मिलने की काफी चर्चा हुई थी।
ये भी पढ़ेंः एनकांउटर स्पेशलिस्ट दया नायक कौन? जिनके हाथ में सिद्दीकी हत्याकांड की जांच, 87 एनकाउंटर को दिया अंजाम
वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शोक संवेदना प्रकट की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, महाराष्ट्र के वरीय नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का समाचार बेहद दुखद है। महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?”
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines