Motihari News: प्यार में न कोई जाति देखता है और न ही कोई धर्म देखता है। यहां तक कि दो देशों की सीमाएं भी नहीं रोक पाती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी से देखने को मिला है। जहां सात समुद्र पार से आई फिलीपींस की एक लड़की ने मोतिहारी के लड़के से शादी की। विदेशी बहू के परिजनों को हिंदू रीति-रिवाज से की गई शादी खूब भायी।
बता दें, फिलीपींस की रहने वाली चार्लीन का दिल बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अमृत श्रीवास्तव पर आ गया। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। 3 साल तक दोनों लिव-इन में रहने के बाद अब शादी के बंधन में बंध गए। 7 फरवरी को दोनों ने मोतिहारी के होटल रामसान प्लाजा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।
चार्लीन शादी के लिए 4 फरवरी को पूरी फैमिली के साथ फिलीपींस से मोतिहारी के चकिया ब्लॉक के चिंतामणपुर पहुंचीं। दो दिनों तक शादी की रस्में चलीं। विदेशी दुल्हन को लेकर यह शादी काफी चर्चा में रही। चार्लीन ने बताया कि मुझे बिहार आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। यहां के लोग और रस्में बहुत अच्छी हैं। मैं इस शादी से बहुत खुश हूं।
दोनों परिवार शादी से खुश
दूल्हे की मां अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे को जो पसंद है उसमें मैं खुश हूं। हमारी बहू अच्छी है और उसका व्यवहार भी बहुत अच्छा है।
3 साल पहले हुई थी मुलाकात
मोतिहारी के उमेश श्रीवास्तव के बेटे अमृत 5 साल से दुबई में रह रहे हैं। अमृत ने वहीं से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद नौकरी शुरू की। अमृत और चार्लीन दोनों पहले अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। 3 साल पहले दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई। इस दौरान दोनों की बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों लिव-इन में रहने लगे।
अमृत ने बताया कि मुझे पहली नजर में ही चार्लीन से प्यार हो गया, लेकिन घर में जब चार्लीन से शादी की बात आई तो परिवार में थोड़ा विरोध भी हुआ, लेकिन बाद में छोटे भाई पंकज ने सभी को मना लिया।
ये भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी बदमाश बिहार के एनकाउंटर में ढेर, कई क्रिमिनल केस थे दर्ज
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines