Bihar Motihari Mother Murder: बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव घिवाढार में महिला की हत्या का राज खुल गया है। मोतिहारी पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी बेटी ने ही की थी, क्योंकि मां उसके प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी, इसलिए उसने कुल्हाड़ी से वार करके मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस के हाथ कोई सबूत न लगे, इसलिए उसने मां की हत्या के बाद पहले हुए कपड़े धोकर धूप में सूखने के लिए डाल दिए और घर को ताला लगाकर फरार हो गई।
पुलिस को 4 जनवरी 2024 को महिला का शव मिला था। उसकी बेटी के बारे में पता चलने पर जब उसे तलाशा तो वह नहीं मिली। पुलिस को शक हुआ तो छापेमारी करके लड़की को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल लिया। साथ ही उसने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी सुनाई। मृतका की पहचान मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय परशुराम के रूप में हुई। आरोपी बेटी का नाम सोनी कुमारी है। उसके गांव में कई लोगों से प्रेम प्रसंग थे। अरेराज SDPO रंजन कुमार ने मामले की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें:शादीशुदा से दिल लगाने का खतरनाक अंजाम, आशिक ने प्रेमिका के दरवाजे पर दम तोड़ा
बेटे का फोन पिक नहीं होने पर हुआ हत्या का खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, मंजू देवी की हत्या 4 जनवरी की सुबह बेटी सोनी कुमारी ने कहासुनी के चलते की थी। सोनी वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गई थी। वारदात का खुलासा मृतका के बेटे के कारण हुआ। वह अपनी मां को फोन कर रहा था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बार-बार फोन करने पर भी जब मां से बात नहीं हुई तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने अपने बहनोई को घर जाकर आने को कहा। महिला का दामाद घर आया, लेकिन उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसियों से सीढ़ी लेकर छत के रास्ते घर में घुसा। उसने बेड पर सास की लाश देखी तो बाहर आकर पड़ोसियों को बताया। उसने अपने साले को इसकी जानकारी दी। पुलिस को भी फोन करके बुलाया। जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात भी आए, जिनकी मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया गया। SFL टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया। जांच करने पर ऊपर खून की दुर्गंध वाले धुले हुए कपड़े मिले।
यह भी पढ़ें:AAP विधायक की आखिरी FB पोस्ट में क्या लिखा? मौत का असली सच भी आया सामने
कुल्हाड़ी पर उंगलियों के निशान और कपड़ों से मिला सुराग
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतका के बेटे और दामाद से बेटी सोनी कुमारी के बारे में पता चला। धुले मिले कपड़े भी उसी के थे, लेकिन वह मौके पर नहीं मिली तो पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने कुल्हाड़ी से उंगलियों के निशान लिए। कपड़े जब्त करके सोनी कुमारी की तलाश शुरू की। उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करके पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनी कुमारी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके गांव के कई लोगों से प्रेम संबंध हैं, लेकिन मां उसके रास्ते में बाधा बन रही थी। सुबह मां से कहासुनी हुई तो उसने कुल्हाड़ी उठाकर मां पर हमला कर दिया। मां हमेशा ताने मारती रहती थी, जो उसे पसंद नहीं था। इसलिए तंग आकर उसने मां की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:Video: BJP नेता की बदसलूकी का ऑडियो वायरल, सपा विधायक को धमकाने पर गिरफ्तार
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
15 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines