बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा उन्हें मौलाना कहने पर भड़के दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता के लफुआ, टपोरी और छपरी की तरह बयानबाजी करते हैं। ये लोग हम को क्या-क्या नहीं बोल रहे हैं? ये लोग बोल रहे हैं कि तेजस्वी यादव मौलाना हो गया है। इनको पता नहीं है मौलाना का मतलब विद्वान होता है।
चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोटलिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर कन्फ्यूज दिखती है। लगता है कि किसी राजनीतिक दल से सुझाव लिया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग से कई बार मिलने का समय मांगा गया है, लेकिन समय नहीं दिया जा रहा है। आयोग हर हफ्ते गाइडलाइंस बदल रहा है। आखिर चुनाव आयोग करना क्या चाहता है।?
बिहार में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है आयोग
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग अपने काम के प्रति गंभीर नहीं है। जबकि वोट लिस्ट सत्यापन कराना बेहद गंभीर मामला है। आयोग की लापरवाही के चलते बिहार के गरीबों और दलितों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा सकता है। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी रही है, लेकिन कुछ लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चुनाव आयोग इस पूरे काम में बड़ा रोल अदा कर रहा है।
बिहार नहीं करेगा बर्दाश्त
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई नहीं चाहता है कि फर्जी वोटर बने। सब चाहते हैं साफ तरीके से चुनाव हो, लेकिन चुनाव आयोग ने इस बार हद कर दी है। जबकि लोकसभा चुनाव में इन्हीं वोटरों ने मतदान किया था, तो क्या फर्जी तरीके से केंद्र में सरकार से बनी थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के गलत तरीकों को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा।
अमित शाह और नीतीश के हाथ में आयोग की डोर
तेजस्वी यादव का आरोप है कि आज चुनाव पर कोई कंट्रोल नहीं है। आयोग अब अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार के निर्देशों का पालन कर रहा है। इन्हीं दोनों के निर्देशों पर आयोग खेल कर रही है। उनका कहना है कि भूंजा पार्टी के लोग लूट कर रहे हैं। अब बस दो महीने बचे हैं। इनका टाइम ओवर हो चुका है।
मिस्टर इंडिया क्यों बना हुआ है चुनाव आयोग?
तेजस्वी यादव का कहना है कि चुनाव आयो मिस्टर इंडिया क्यों बना हुआ है? आयोग उनके सवालों का जवाब दे। तेजस्वी का कहना है कि किस बूथ पर कितना वोट पड़ना है, किसको वोट पड़ना है? ये सब पहले से तय किया जा रहा है, लेकिन अब इनकी गंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। वो लोग अचेत हैं, लेकिन हम सचेत हैं।
बिहार की जनता और पीएम मोदी के बीच लड़ाई
तेजस्वी ने कहा कि ये लड़ाई बिहार की जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच है। इस बार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर नहीं लड़ा जा रहा है। चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। बिहार की जनता इस बार इन्हें जवाब जरूर देगी।
तेजस्वी ने चुनाव आयोग से की मांग
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सभी आर्डर को निरस्त करे और एक अंतिम और स्पष्ट निर्देश जारी करे। सभी राजनीतिक पार्टीयों की बैठक बुलाई जाए। न्यायिक निगरानी और संसदीय जांच कराई जाए।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
23 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines