Bihar minor social media reel viral with pistol: (दिलीप दुबे)। बिहार से कथित तौर पर एक नाबालिग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही कहा कि घटना के सत्य पाए जाने पर उसके खिलाफ संबंधित मामले में गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
हाथ में पिस्टल लहराते नाबालिग की रील वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल के साथ रील बनाते वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी गई है और कार्रवाई की बात कही है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह बगहा में युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हो रहा है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं । बताया जा रहा है की वायरल वीडियो में युवक गंडक दियारा पार के धनहा थाना अंतर्गत मधुबनी का रहने वाला है और वह वासुदेव साह का पुत्र है।
ये भी पढ़िए: Watch Video: बाइक सवार को रोकने के लिए पुलिसवाले ने हेलमेट से किया हमला, भड़के लोग
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम किसन शाह है जो प्रथम दृष्टया में नाबालिग लग रहा है। वायरल वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है की युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए रिल्स बना रहा है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पुलिस के कान खड़े हो गए हैं और पुलिस तहकीकात में जुट गई है। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने वायरल वीडियो की जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा की युवक के बारे में पता किया जा रहा है कि वह वाकई स्थानीय है या कहीं और का रहने वाला है। साथ ही उक्त वीडियो कब का बनाया गया है उसकी भी तहकीकात की जा रही है। घटना सत्य पाए जाने पर गिरफ्तारी समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
ये भी पढ़िए: प्यार में धोखा मिला तो युवक ने शराब पीकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, टल्ली होकर कहने लगा- आई लव यू…
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines