सौरव कुमार, पटना
बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रियों की बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मंत्रियों के वेतन और भत्ते में इजाफा किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी है। जानकारी के अनुसार राज्यमत्री और उपमंत्री के लिए वेतन और भत्तों में संशोधन किया गया है। अब राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों को 50000 की जगह 65000 रुपये वेतन मिलेगा।
इसके अलावा कैबिनेट क्षेत्रीय भत्ते में भी संशोधन किया है। अब मंत्रियों को 55000 की जगह 70000 रुपये क्षेत्रीय भत्ता मिलेगा। वहीं दैनिक भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। दैनिक भत्ता 3000 से बढ़कर 3500 मिलेगा। जबकि आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़ाकर 29500 किया गया है जबकि उप मंत्री के लिए 23,500 से बढ़ाकर 29,000 किया गया है। वहीं सरकारी कामों के लिए यात्रा पर अब 15 रुपये किलोमीटर की जगह अब 25 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेंगे।
नीतीश कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले
इसके अलावा नीतीश कैबिनेट और भी कई बड़े फैसले किए गए हैं। जिसमें कृषि विभाग के अंतर्गत 2590 पदों की स्वीकृति, मद्य निषेध विभाग में 48 पदों की मंजूरी। कर्मचारी चयन आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर की 35 पदों की मंजूरी दी गई है। आयुष हाॅस्पिटल में 36 पदों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उर्दू अनुवादक के 3306 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ेंः भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन; बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं नए नियम
इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर 20 हजार से अधिक अतिरिक्त पदों के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन 2016 का अवधि विस्तार 2025 तक कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘लोगों को गुमराह…’, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का निशाना, संविधान को लेकर दी ये नसीहत
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 hr agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
19 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
20 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines