अमिताभ ओझा, पटना: बिहार सरकार के एक मंत्री का सेना पर दिया गया विवादित बयान वायरल हो रहा है। नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल RJD नेता सुरेन्द्र यादव ने ‘अग्निवीर योजना’ की निंदा करते हुए भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की।
मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगले साढ़े आठ साल में भारत की सेना ‘हिजड़ों की फ़ौज’ हो जाएगी। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है, उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। बता दें कि पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में दौरे के दौरान सुरेन्द्र यादव ने ये बातें कही।
मंत्री बोले- चाय बेचते-बेचते देश बेचा जा रहा है
महागठबंधन की महारैली को लेकर कटिहार में तैयारी की कमान संभाले प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कहा जाता है कि मोदी चाय बेचते थे। चाय बेचना अच्छी बात है लेकिन चाय बेचते-बेचते देश को बेचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर एक ऐसी योजना है जिसमें देश की सेना कमजोर होगी। आने वाले वर्षों में जब सेना के मौजूदा जवान सेवानिवृत हो जाएंगे तो सिर्फ अग्निवीर बनेंगे। वे 4 साल में रिटायर हो जाएंगे। एक तरह से ट्रेनिंग के पहले ही वे रिटायर हो जाएंगे। देश की सेना अगले साढ़े आठ साल में हिजड़ों की फ़ौज साबित हो जाएगी।
रक्षा विशेषज्ञ ने कैप्टन अनिल गौड़ ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के मंत्री के बयान पर रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन अनिल गौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कैप्टन ने कहा कि बिहार के मंत्री ने जो कहा है, उससे वे असहमत हैं, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सरकार को अग्निवीरों के चार साल बाद सेवा से मुक्त होने के बाद उनके पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर गौर करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
7 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines