'बिहार में हथियार लेकर चलने वालों को मारी जाएगी गोली' नीतीश के मंत्री की चेतावनी

Bihar minister Dilip Jaiswal Warns Miscreants: बिहार की नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को व्यापारी हत्याकांड पर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंदूक और गोली लेकर चलने वालों को सीधे गोली मारी जाएगी।

Bihar minister Dilip Jaiswal Warns Miscreants

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Bihar minister Dilip Jaiswal Warns Miscreants: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की कैबिनेट में फैसला हुआ है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा उसे सीधे गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एसआईटी टीम बनाई जाएगी। उन्होंने ये बयान रुपौली उपचुनाव के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही। वे यहां जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई अपराधी नहीं बचेगा। जो भी अपराधी बंदूक-गोली लेकर चलता है उसे समाप्त कर दिया जाएगा। ये फैसला बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिया है। बिहार में अब गरीब और शरीफ लोगों का राज होगा। गोली-बंदूक लेकर चलने वालों का राज नहीं होगा। भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार को आप लोगों की चिंता है। आपकी चिंता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। इसलिए आप किसी के चक्कर में मत पड़िए। और हां ध्यान रहे कोई भी आ जाएं किसी के चक्कर में मत पड़ना।

जानें कौन हैं दिलीप जायसवाल

बता दें कि मंत्री दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने मधेपुरा विवि से MSC की है। वहीं मगध विवि से एमबीए और मधेपुरा से ही पीएचडी की पढ़ाई की है। वे लगातार तीन बार से MLC हैं। जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। गौरतलब है कि जायसवाल करीब 20 से अधिक सालों तक बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ