हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, पटना में भारी बारिश की संभावना

बिहार में अगले 4 दिनों में किन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
bihar ka aaj ka mausam

बिहार के मौसम में आए अचानक बदलाव ने पटना समेत 12 जिलों के कुछ जगहों पर सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार के 27 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूर्व और दक्षिण हिस्सों के जिलों में बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना, बांका, जमुई, मुंगेर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के चंपारण, गोपालगंज में बारिश की संभावना है। वहीं, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास में भी रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली में भी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में कमी आएगी, लेकिन उमस बनी रहेगी।

अगले 48 घंटे तक चेतावनी

इसके अलावा नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना, जमुई, बांका, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा और रोहतास में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 24 घंटे में कैमूर, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, अरवल, पटना, रोहतास, सीवान, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बांका और जमुई के कई हिस्सों में तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  जिसे भाई मानता था, उसकी पत्नी को ही ले भागा दोस्त, लड़की बोली- हमने कर ली शादी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola