Bihar Police Line Mass Murder Suicide: बिहार पुलिस लाइन में एक शख्स ने खूनी खेल खेला और फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस लाइन में एक घर के अंदर से 5 लाशें मिली हैं। 4 लाशें खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी। वहीं शख्स की लाश फंदे पर झूल रही थी। परिवार कॉस्टेबल नीतू कुमारी का था।
4 हत्याएं करके सुसाइड करने वाले ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अवैध संबंधों का जिक्र है। पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं हत्या सुसाइड का केस दर्ज करके सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मचा है। DIG-SSP समेत सिटी DSP-SP और भारी पुलिस बल वारदातस्थल पर जुटा। पुलिस लाइव के सभी गेट सील कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:बिहार के मंदिर में भगदड़ का वीडियो वायरल, 8 लोगों की हुई थी मौत; भीड़ देखकर ही घुटने लगेगा दम
वारदात से पहले पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात अंजाम देने वाले शख्स ने पत्नी नीतू कुमारी, मां और दोनों बच्चों की हत्या करने की बात सुसाइड नोट में कबूली है। हत्याएं करने के बाद सुसाइड करने की बात भी लिखी। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के अवैध संबंधों का जिक्र किया, जिसके चलते कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था। झगड़ा कई बार पब्लिक के बीच भी हो चुका था।
पति-पत्नी के बीच झगड़ों के कारण घर में तनाव का माहौल था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि बीती शाम भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ था। गाली गलौज की आवाजें आ रही थीं। इसी विवाद के चलते वारदात अंजाम दी गई होगी। बता दें कि शख्स ने मां-पत्नी और दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की। भागलपुर के DIG विवेकानंद वारदात की गहन जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी ने की थी लव मैरिज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीतू कुमारी 2015 बैच की महिला अफसर थीं। वह छत्तीसगढ़ के बक्सर इलाके की रहने वाली है और बिहार के आरा निवासी पंकज से उसने लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे थे। दोनों की मुलाकात एक मॉल में हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली। शादी के बाद नीतू ने कॉन्स्टेबल की परीक्षा दी, जिसमें वह अच्छे नंबरों से पास हुई थी, लेकिन शक के कारण पूरा परिवार खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें:मस्जिद में भगदड़, सिर फूटे बहा खून; अंधाधुंध चाकूबाजी करके नकाबपोश युवक ने फैलाई दहशत
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines