Bihar News: पटना सिटी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बेटा बोला- पुलिस ने एक्शन लिया होता तो बच जाती पिता की जान
Edited By Bhola Sharma

Bihar murder
Edited By Bhola Sharma

Bihar murder
Bihar News: बिहार के पटना सिटी इलाके में मंगलवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि जमीन के विवाद में विजय यादव ने गोली मारी है। यह भी बताया कि कई दिनों से पिता को जान-माल की धमकी मिल रही थी। एसपी से लेकर डीजीपी तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इलाके में फोर्स लगा दी गई है।
यह पूरा मामला आलमगंज थाना अंतर्गत बिस्कोमान कॉलोनी का है। यहां रहने वाले व्यापारी अर्जुन सिंह 16 कट्ठा जमीन के लिए उनका पड़ोसी विजय सिंह यादव से विवाद था। बेटे सनी का दावा है कि पूरी जमीन उनके पिता अर्जुन सिंह की है।
सनी ने बताया कि बिस्कोमान कॉलोनी के ही विजय यादव और उनका भांजा विकास यादव हमेशा उस जमीन पर अपना दावा करता था। इसी बात को लेकर कई बार विजय सिंह यादव ने उनके पिता अर्जुन सिंह को धमकी भी दिया था। इस बात को लेकर सनी ने पटना के वरीष्ठ अधीक्षक से लेकर डीजीपी तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अगर समय रहते कार्रवाई हो जाती तो यह घटना नहीं होती।
सनी ने बताया कि विजय यादव और उनका भगना विकास यादव दोनों अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उन्हें पिता को जान से मारने की हमेशा धमकी दिया करते थे। मंगलवार को उनके पिता अर्जुन सिंह लेबर को पैसा देने के लिए प्लॉट पर पहुंचे थे। तभी विजय यादव ने उनके पिता की हत्या कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता को अपराधियों ने 4 गोली मारी है, जिसमें 2 गोली उनके सर में और 2 गोली सीने पर लगी है। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार में खनन विभाग की टीम पर हमला: बालू माफिया ने पीटने के बाद महिला अधिकारी को बेरहमी से घसीटा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: