बिहार के समस्तीपुर से हनी ट्रैप से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां जिले के एक युवक खुफिया एजेंसियों के रडार पर चढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने इस युवक को पंजाब के बठिंडा से हिरासत में लिया है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों को बिहार के युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं। यह युवक बठिंडा में मोची का काम करता है। इस युवक की पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है।
‘बठिंडा में बंगला, गांव में बड़ा घर’
जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार राम समस्तीपुर जिले के सिहमा गांव का रहने वाला है और बठिंडा में मोची का काम करता है। पाकिस्तानी लड़की के साथ सुनील कुमार राम की व्हाट्सएप चैट ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को उजागर किया है। मामले की जांच कर रहे एसपी अशोक मिश्रा ने इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी देने से साफ इंकार किया है। वहीं खबर है कि सुनील ने बठिंडा में आलिशान बंगला बनवाया है। इसके अलावा सिहमा गांव में भी उसने एक बड़ा घर बनवाया है।
एक मामूली मोची की कमाई में इतनी बड़ी प्रॉपर्टी बनने की वजह से वह खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील का व्यवहार हमेशा से आक्रामक था। उन्होंने बताया कि सुनील गांव आने पर 7-8 बाहरी लोगों के साथ उठना-बैठना करता था।
यह भी पढ़ें:बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग
फिलहाल, सुनील की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सुनील की ये गतिविधियां कब से चल रही हैं। इसके अलावा यह भी पता कर रही हैं कि क्या पहलगाम आतंकी हमले से उसका कोई कनेक्शन है। इसको लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा सुनील के घर और बठिंडा के बंगले पर तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उसके मोबाइल और बाकी चीजों से कई अहम सुराग मिले हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
8 mins agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
26 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines