सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर अक्सर लापरवाही की खबर सामने आती है. कई बार देखा जाता है कि, खाने की क्वालिटी इतनी बेकार होती है कि एक निवाला नहीं खाया जाता. लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के मधेपुरा जिले के एक स्कूल में बच्चों के मिड-डे-मील में मरी हुई छिपकली मिलने का दावा किया जा रहा है. इस खबर के सामने आते ही जिले समेत पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और फिर मिड-डे-मील की क्वालिटी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: भारत में यहां 15 अगस्त की सुबह नहीं, 14 अगस्त की रात क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इस
बच्चों की सेहत के साथ बड़ी लापरवाही
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा में बीते शनिवार बच्चों को मिड-डे-मील दिया गया, जिसे खाने के बाद अचानक 60 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि, बच्चों ने पेट में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद अभिभावक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लेकर पहुंचे, जहां सभी की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है.
बच्चों ने लगाए खाने में छिपकली मिलने का आरोप
स्कूल के बच्चों का आरोप है कि मिड-डे-मील में मिली खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इतनी ही नहीं, कुछ छात्रों ने ये भी दावा किया कि भोजन की थाली में मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसकी जानकारी उन्होंने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका और रसोइया को दी थी. आरोप है कि खाने में छिपकली मिलने की बात पर खिचड़ी फेंक दी गई और स्कूल में छुट्टी कर दी गई. इस घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीपीओ एमडीएम रवि शास्त्री ने बताया कि विद्यालय की जांच कराई जाएगी और अगर किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बच्चों के हक पर लग रहा डाका
मिड-डे-मील को लेकर इस तरह की लापरवाही पहली बार नहीं है, इससे पहले भी बिहार, यूपी समेत अलग-अलग राज्यों से ऐसी खबरें सामने आती रहती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर मिड-डे-मील को लेकर वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया कि बच्चों को खाने की थाली में सब्जी के नाम पर 1-2 टुकड़े आलू और थाली में पानी मिल रहा है. ऐसे कई वीडियो मिड-डे-मील की पोल खोलते रहते हैं और सवाल खड़े करते रहते हैं कि आखिर संबंधित अधिकारी क्या कर रहे हैं? और कब तक ऐसी लापरवाही बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करती रहेगी.
यह भी पढ़ें: पटना में युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़, NH-30 को किया जाम; कई वाहनों में लगाई आग
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines