Bihar Love Letter: बिहार की राजधानी पटना की पिंकी ने वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन Propose Day पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव को लव लेटर (Love Letter) लिखने वाली लड़की का प्रेमी सामने आया है। नाम प्रभात बांधुल्य है। वे एक दिलखुश इंसान हैं। शायद इसीलिए प्रभात ने News 24 से बातचीत बेहद मजाकिया अंदाज में शुरू की। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी जी को चिट्ठी लिखकर पिंकी तो हिट हो गई लेकिन उसने मुझे फंसवा दिया। अब मेरी असली वाली लवर नाराज हो गई है। आपसे बात कर जाते ही उसे मनाना है।’
पहले जानिए प्रभात हैं कौन?
प्रभात औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वे प्रभात युवा साहित्यकार हैं। और एडवोकेट भी। उनकी लिखी दो पुस्तकें बेहद चर्चित रही हैं। एक ‘बनारस वाला इश्क’ जो वामपंथ और दक्षिणपंथ की विचारधारा के युवक-युवती की प्रेम कहानी है। दूसरी ‘यू कैन कॉल मी काफिर’ है। इसके अलावा ‘कलटू और मैना’ नाम से एक उपन्यास भी लिखा है। उन्होंने चर्चित टीवी सीरियल निर्मात्री एकता कपूर के धारावाहिकों के लिए पटकथाएं भी लिखी हैं।
प्रभात की एक शॉर्ट फिल्म ‘फिक्स रेट’ भी आई है। इस फिल्म की कहानी बिहार के पंचायती राज सिस्टम की पोल खोलने वाली है। यह फिल्म सिस्टम के करप्शन को दिखाती हुई बताती है कि बिना दो हजार का खाना (घूस) दिए पाखाना (शौचालय) तक नहीं बनता है। प्रभात की हाल में आई भोजपुरी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’ भी चर्चा में रही है।
प्रभात ने कहा कि वे पिंकी (प्रियंका) को नहीं जानते है।
मैं पिंकी को नहीं जानता, मगर उसने सच्ची बात लिखी
प्रभात ने कहा कि वे पिंकी (प्रियंका) को नहीं जानते है। लेकिन उसने मेरा नाम लेकर तेजस्वी को लिखे चिट्ठी में जिस बेरोजगारी के दर्द को बयान किया है वह काबिले तारीफ है। वह मेरे बहाने तेजस्वी तक पहुंचना चाहती है। तेजस्वी से उसे उम्मीदे हैं। उसकी उम्मीदें पूरी होनी भी चाहिए, क्योकि यह उम्मीद सिर्फ पिंकी की नहीं पूरे बिहार के बेरोजगारों की है। पिंकी को पहले प्रेम की नहीं बल्कि रोजगार की जरूरत है।
प्रभात ने बताया कि वे औरंगाबाद से हैं। तेजस्वी की पार्टी ने यहां की सभी छह विधानसभा जीती हैं। उनके चुनावी कैम्पेन में वें भी शरीक रहे हैं। इस नाते औरंगाबाद के बेरोजगारों को तेजस्वी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदे हैं। उन्हे उम्मीद है कि तेजस्वी औरंगाबाद ही नहीं पूरे बिहार के बेरोजगारों के अरमानों को पूरा करेंगे।
बेरोजगारों की उम्मीदें पूरा करना तेजस्वी का कर्तव्य
उन्होने कहा कि तेजस्वी जी ने भी प्रेम विवाह ही किया है। इस नाते प्रेमियों की उम्मीद पूरा करना भी उनका नैतिक कर्तव्य बनता है। प्रियंका को वे बेरोजगारों का प्रतीक मान रहे है। इस नाते वें भी प्रियंका समेत उसके जैसे बिहार के तमाम बेरोजगारो को रोजगार देने की गुहार एक कलाकार के रूप में तेजस्वी से लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए प्रियंका के प्रपोज के मायने नहीं है। क्योकि मैं खुद रिलेशनशिप में हूं। इस कारण ऐसी कोई संभावना नहीं है।
प्रभात ने कहा कि मैं फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हूं। बिहार में यह इंडस्ट्री नहीं है। इस कारण उन्हे भी रोजगार के लिए मुंबई जाना पड़ता है। वे चाहते हैं कि बिहार में भी फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री डेवलप हो और इसकी उम्मीद उन्हे तेजस्वी से है।
नौकरी के इंतजार में पार हो जाती है शादी की उम्र
उन्होने कहा कि चूंकि यह मामला वैलेंटाइन वीक पर चर्चा में आया है। इस कारण युवाओं को उनकी सलाह है कि पार्टनर का चुनाव सूझबूझ कर कीजिए। युवा भी खुद को पहले रोजी रोजगार पर फोकस करें। नौकरी के चक्कर में शादी की उम्र पार होने लगती है। इसलिए रोजगार पर भी ध्यान दें और अपने पैरों पर खड़ा हो जाएं तो शादी करें। रही बात तेजस्वी की तो वे युवा नेता हैं, युवाओं की उम्मीदे पूरा करेंगे और जबतक जीवन है मोहब्बत जिंदाबाद रहेगा और इश्क बना रहेगा।
बता दें कि प्रियंका नाम की एक लड़की ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक चिट्ठी लिखी है। लड़की की ओर से लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़की ने चिट्ठी में खुद को बेरोजगार बताया है। कहा है कि आपने तो अपने लव मैरिज कर लिया, लेकिन हमारे लव पर बेरोजगारी का अड़चन है। नौकरी का जुगाड़ लगाइए नहीं तो हमारे लव किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। चिट्ठी में उसने अपने प्यार का जिक्र किया है। लड़की का कहना है कि वो किसी लड़के से प्यार करती है, लेकिन उनकी शादी में बेरोजगारी अड़चन बनी हुई है।
अब जानिए चिट्ठी में क्या है?
डियर तेजस्वी जी,
उप मुख्यमंत्री, बिहार
आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिये लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।
लड़की ने लिखा कि ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।
आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी (फ्रॉम पटना)।
औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट:
यह भी पढ़ें: Valentine Day: बिहार की लड़की ने तेजस्वी यादव को लिखा लेटर, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
18 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
22 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines