'ऊपर देखो ऊपर', मछली-संतरे के बाद तेजस्वी यादव का बीजेपी पर नया तंज, देखें VIDEO

Bihar Loksabha Election RJD Tejashwi Yadav taunt BJP : आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने x पर पोस्ट कर बीजेपी पर तंज कसा है।

Tejashwi Yadav's taunt on BJP (1)

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना

Bihar Loksabha Election RJD Tejashwi Yadav taunt BJP : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव के पहले चरण के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। देश भर में चल रहे चुनावी माहौल के बीच सभी राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बात करें बिहार की राजनीति की तो 40 लोकसभा सीटों वाली बिहार में एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। तो वहीं इंडिया गठबंधन बिहार में परिवर्तन की बात कर रहा है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी।

तेजस्वी ने बीजेपी पर बोला हमला

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का वोटर कहता है ऊपर देखकर वोट देना है, प्रत्याशी कुछ नहीं है, जब तक आप के गांव का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी भी नीचे गरीब को नहीं पूंजीपति को ही देखते हैं। तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा गांव, पंचायत, प्रखंड, जिला, लोकसभा क्षेत्र और प्रदेश से ही ना देश बनता है? भारत की आत्मा गांवों में बसती है। जब तक हमारा गांव, जिला, क्षेत्र और प्रदेश ही ख़ुशहाल, समृद्ध और विकसित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ