Sheohar Bihar Election 2024: बिहार का चुनावी मुकाबला पहले से ही दिलचस्प है। एक तरफ बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर जीत की हुकांर भरी है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने वाली आरजेडी ने राज्य से बीजेपी का सफाया करने की प्लानिंग कर ली है। इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की इस लड़ाई में एक नया ट्विस्ट आया है। बिहार की एक सीट पर मां और बेटे आमने-सामने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
मां-बेटे में होगी टक्कर
दरअसल बिहार की शिवहर सीट पर मुकाबला बेहद पेचीदा हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने ऋतु जयसवाल को अपना प्रत्याशी चुना है। दोनों उम्मीदवार आमने-सामने थे मगर इसी बीच लवली आनंद के बेटे अंशुमन आनंद ने शिवहर से निर्दलीय नामांकन कर दिया है।
आखिरी दिन किया नामांकन
बता दें कि लवली आनंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं और अंशुमान आनंद उनके छोटे बेटे हैं। दोनों शिवहर से ही चुनावी मैदान में हैं। शिवहर में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 6 अप्रैल थी। ऐसे में अंशुमन आनंद ने आखिरी दिन ही नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद से शिवहर का चुनावी समर भी मजेदार हो गया है।
कौन हैं अंशुमन आनंद
अंशुमन आनंद बाहुबली आनंद मोहन और लवली आनंद के छोटे बेटे हैं। वो राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। अंशुमन को अक्सर अपने माता-पिता के साथ देखा जाता है। ऐसे में सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आई कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से मां और बेटे को साथ में उतरना पड़ा?
नामांकन वापस लेंगे अंशुमन?
बता दें कि शिवहर सीट पर छठवें चरण में 25 मई को चुनाव होंगे। ऐसे में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निकल चुकी है। मगर 9 मई को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंशुमन आनंद सचमुच मां के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं या फिर गुरुवार को नामांकन वापस ले लेते हैं। 9 मई के बाद यह पता चल पाएगा कि वाकई में अंशुमन आनंद चुनावी मैदान में रहेंगे या केवल नामांकन कर अपना माहौल बनाना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
4 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines