Bihar Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। एनडीए 297, इंडिया 228 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल बाद केंद्र में एक बार फिर मिली जुली सरकार बनने जा रही है। इस बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीपी शरद चंद्र के प्रमुख शरद पवार ने नीतीश कुमार को इंडिया में शामिल होने का न्योता दिया है। जानकारी के अनुसार उन्हें डिप्टी पीएम बनने का ऑफर दिया है। इस उठापटक के बीच जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि वह एनडीए के साथ रहेंगे।
बता दें कि विपक्षी गठबंधन की इंडिया की नींव नीतीश कुमार ने ही रखी थी, लेकिन बिहार में सहयोगी आरजेडी से नाराज होकर उन्होंने फरवरी में एनडीए का दामन थाम लिया था। अब तक के रुझानों में बीजेपी 241 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए 297 सीटों पर आगे है। वहीं इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे है। नतीजों से एक दिन पहले दिल्ली आए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फोन पर अमित शाह से बात की थी। वहीं सोमवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
बिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
18 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
21 hrs ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 day agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
2 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
2 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines