Bihar Lok Sabha Election 2024 Date : देश में लोकसभा चुनाव का महासमर शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सात फेज में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। बिहार में सात चरणों में मतदान होगा। सीईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्योहारों का भी जिक्र किया था। आइए जानते हैं कि बिहार में किन त्योहारों की वजह से चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की डेटशीट जारी करते हुए त्योहारों का पूरा ध्यान रखा। EC ने कहा कि त्योहारों की वजह से चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। लोगों के त्योहारों में कोई खलल न पड़े, इसलिए चुनाव की तारीख को चेंज किया गया है। 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक हुए थे और 23 मई को रिजल्ट जारी हो गए थे, लेकिन इस बार 19 अप्रैल से चुनाव होंगे।
यह भी पढ़ें : लोकसभा के साथ 13 राज्यों में होंगे विधानसभा उपचुनाव, यहां देखें सीट वाइज पूरा शेड्यूल
जानें कब कौन सा पड़ेगा त्योहार
हिंदुओं का पर्व होली 25 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि ईसाईयों का गुड फ्राइडे 29 मार्च को और ईस्टर डे 31 मार्च को है। जमात उल विदा 5 अप्रैल को, गुड़ी पाड़वा 9 अप्रैल को, ईद 11 अप्रैल को, वैशाखी 13 अप्रैल को, अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को, रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसकी वजह से रामनवमी के बाद लोकसभा चुनाव की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें :Lok Sabha Election 2024 Date: 7 चरणों में क्यों कराया जा रहा लोकसभा चुनाव? BJP ने बताई वजह
जानें बिहार में कब डाले जाएंगे वोट
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं, जहां सात फेज में वोट डाले जाएंगे। औरंगाबाद, जमुई, गया, नवादा में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे, जबकि किशनगंज, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, बांका में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। जहां तीसरे चरण में झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, खगड़िया में सात मई को वोटिंग होगी तो वहीं चौथे चरण में दरभंगा, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय में 13 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण में सीतामढ़ी, सारण, हाजीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर में 20 मई को और छठवें चरण में वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, महाराजगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली में 25 मई को वोट पड़ेंगे, जबकि अंतिम चरण यानी सातवें चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में एक जून को मतदान होगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines