नीरज त्रिपाठी (पटना)
IPS Officer Surrendered: पटना सिविल कोर्ट में आईपीएस आदित्य कुमार ने देर शाम सिरेंडर कर दिया है दरअसल आईपीएस आदित्य कुमार पर आरोप था कि पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के नाम पर बिहार डीजीपी से पैरवी की थी। आईपीएस आदित्य कुमार पर फर्जीवाड़ा के जरिए शराब कांड को खत्म करने के मामले मे 15 अक्टूबर 2022 को मामला दर्ज किया था। इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस को निलंबित कर दिया गया था। दरअसल सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद फरार चल रहे आदित्य कुमार ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
दो हफ्ते में सरेंडर करने का दिया था आदेश
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि फर्जीवाड़े मामले में फरार आईआईएस आदित्य कुमार को उच्चतम न्यायलय ने दो हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था और आज शाम आदित्य कुमार ने एसीजेएम-1 के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद आरोपी आईपीएस के वकील ने कोर्ट से जमानत देने की अपील के कागजात दिए इसके बावजूद न्यायालय ने इस मांग को खारिज कर आरोपी आईपीएस आदित्य कुमार को जेल भेज दिया।
इन धाराओं में किया केस दर्ज
आदित्य कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 467,353, 387, 419, 420, , 468, 120 बी, एवं धारा 66 सी, 66 डी एवं आईटी एक्ट 2000 के तहत किस दर्ज किया गया। गया के तत्कालीन एसएसपी के अलावा इनके सहयोगी गौरव राज, शुभम कुमार तथा राहुल रंजन जायसवाल के साथ अन्य लोगो के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक भास्कर रंजन के आवेदन पर 15 अक्टूबर 2022 को आईपीएस आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आपराधिक षड्यंत्र के तहत 22 अगस्त 2022 से केस दर्ज होने की तिथि तक सरकारी काम में उलट फेर करने , जालसाजी और ठगी करने का आरोप लगा था।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
21 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
22 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines