Bihar Liquor Hidden: वैशाली में तलाब से मछली की जगह निकलने लगी शराब की बोतलें, जानें पूरा मामला
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bihar Liquor Hidden: बिहार के वैशाली जिले में एक गांव के तालाब से मछली की जगह शराब की बोतलें निकलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि होली में शराब खपाने के लिए हरियाणा से चोरी-छिपे शराब लाई गई थी जिसे तालाब में रखा गया था। पुलिस ने तालाब में छिपाकर रखी गई शराब की करीब 17 पेटियां बराम दी है।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के वैशाली जिले के हरपुर गांव में एक तालाब के अंदर छिपाकर (Bihar Liquor Hidden) रखी गई करीब 17 कार्टन शराब बरामद की गई है। थाना प्रभारी वैशाली सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, होली मनाने के लिए हरियाणा से स्पेशल शराब लाई गई थी। 150 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है और जब्त शराब हरियाणा में बनी है, जिस पर ‘होली स्पेशल’ लिखा हुआ है। चौधरी ने कहा, “होली के मद्देनजर वैशाली जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और वे पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।”
लेकिन आबकारी विभाग की टीम ने महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित एक मछली तालाब में छिपाकर रखी गई लाखों रुपये की शराब को बरामद करने में सफल रही है। बता दें कि इस कार्रवाई में किसी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आबकारी विभाग ने शराब माफिया के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
शराब छुपाने में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से कड़ी सजा के साथ शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: