कौन हैं प्रेम कुमार जिन्हें बनाया जा रहा बिहार विधानसभा का अध्यक्ष, एक ही जगह से 35 साल रहे विधायक

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के लिए बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनके नामांकन के साथ ही 18वीं बिहार विधानसभा के स्पीकर के रूप में उनका निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है.

PREM KUMAR
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के लिए बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनके नामांकन के साथ ही 18वीं बिहार विधानसभा के स्पीकर के रूप में उनका निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन (विपक्ष) ने स्पीकर पद पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है, क्योंकि विपक्ष के पास सिर्फ 35 विधायक हैं. ऐसे में एनडीए की ओर से प्रेम कुमार का निर्वाचन बिना किसी प्रतिस्पर्धा के हो जाएगा. स्पीकर पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज शाम 3 बजे तक थी.

Advertisment

वहीं, अब मंगलवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसी दिन विधानसभा में स्पीकर का औपचारिक निर्वाचन होगा. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे. एनडीए के भीतर ये सहमति पहले से बनी हुई थी कि स्पीकर का पद भाजपा को मिलेगा, जबकि उप- स्पीकर का पद जदयू के खाते में जाएगा.

कौन हैं प्रेम कुमार?

70 साल के भाजपा विधायक प्रेम कुमार एमए, एलएलबी, phD हैं. उन्होंने 1990 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार पालित को हराकर अपनी सियासी पारी का आगाज किया. प्रेम कुमार अत्यंत पिछड़ी जाति से आते हैं और गया टाउन विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण प्रेम कुमार के अनुकूल है. प्रेम कुमार की वैश्य समाज में अच्छी पकड़ है.

विज्ञापन

35 साल से लगातार बन रहे विधायक

प्रेम कुमार भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक हैं. उनका निर्वाचन क्षेत्र गया टाउन है. प्रेम कुमार यहां से लगातार 35 साल से विधायक बन रहे हैं. बता दें कि वो लगातार 9 बार विधायक चुनकर आए हैं. इतने लंबे राजनीतिक करियर में प्रेम कुमार में पार्टी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभालने का काम किया है. इतने वर्षों से वह लगातार एक ही क्षेत्र से विधायक हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ