Bihar Weather Update: होली से पहले पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 और 15 मार्च के लिए अपडेट दिया है। अभी बिहार में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य में अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। मौैसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना जताई गई है। पढ़िए आने वाले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बिहार में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। होली (14 मार्च) पर पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य में अभी से ही चिलचिलाती धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आने वाले हफ्ते में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। हालांकि, 15 मार्च के बाद बिहार में कई जगह पर बारिश देखने को मिल सकती है।
बीते दिन कितना रहा तापमान?
बिहार में बीते 24 घंटों में अधिकतम अधिकतम तापमान 36.2°C (खगड़िया) में दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगणि 33.1(1.3), मोतिहारी 34(3.5), पुपरी 33.(4.1), जिरादेई 34.2(1.7), मुजफ्फरपुर 32.4(2), छपरा 32.4(1.1), वैशाली 34(2.3), मधुबनी 34.6(1.4), दरभंगा 33.6(2.2), पूसा 33(2), सुपौल 32.2(0.6), मधेपुरा 2.6(2.4), फोर्बेस्गंज 30.4(-1.8), पूर्णिया 32.4(0.8), किशनगंज 27.8(-2.2), बक्सर 35.1(0.6), सासाराम 3.8(1.7), डेहरी 34.9(1.9), भोजपुर 33.9(2), पटना 34(2.3), अरवल 3.7(2), औरंगाबाद 33.7(0.3), गया 35.2(2.8), बेगुसराय 34.3(1.7), नालन्दा(राजगीर) 33.4(2.8), शेखपुरा 36(3.4), अगवानपुर 31.5(1.2), खगरिया 36.2(2.8), मुंगेर 5.1(3.5), जमुई 3 (3.2), भागलपुर 33.8(2.2), बांका 35.5(4.6) और कटिहार में 31.9(0.9) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ें 24 राज्यों के लिए IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
14 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
17 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
23 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines