---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के 10 जिलों में ‘नाक चिढ़ा’ रहा पारा, कब से होगी बारिश? पढ़ें IMD का अपडेट

बिहार में इन दिनों लगातार तापमान बढ़ रहा है। घर से निकलते ही दिन में चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानिए आज और होली पर राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

---विज्ञापन---

Bihar Weather Update: होली से पहले पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 और 15 मार्च के लिए अपडेट दिया है। अभी बिहार में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य में अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। मौैसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज प्रदेश में  अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना जताई गई है। पढ़िए आने वाले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बिहार में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। होली (14 मार्च) पर पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य में अभी से ही चिलचिलाती धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आने वाले हफ्ते में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। हालांकि, 15 मार्च के बाद बिहार में कई जगह पर बारिश देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बिहार में बीते 24 घंटों में अधिकतम अधिकतम तापमान 36.2°C (खगड़िया) में दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगणि 33.1(1.3), मोतिहारी 34(3.5), पुपरी 33.(4.1), जिरादेई 34.2(1.7), मुजफ्फरपुर 32.4(2), छपरा 32.4(1.1), वैशाली 34(2.3), मधुबनी 34.6(1.4), दरभंगा 33.6(2.2), पूसा 33(2), सुपौल 32.2(0.6), मधेपुरा 2.6(2.4), फोर्बेस्गंज 30.4(-1.8), पूर्णिया 32.4(0.8), किशनगंज 27.8(-2.2), बक्सर 35.1(0.6), सासाराम 3.8(1.7), डेहरी 34.9(1.9), भोजपुर 33.9(2), पटना 34(2.3), अरवल 3.7(2), औरंगाबाद 33.7(0.3), गया 35.2(2.8), बेगुसराय 34.3(1.7), नालन्दा(राजगीर) 33.4(2.8), शेखपुरा 36(3.4), अगवानपुर 31.5(1.2), खगरिया 36.2(2.8), मुंगेर 5.1(3.5), जमुई 3 (3.2), भागलपुर 33.8(2.2), बांका 35.5(4.6) और कटिहार में 31.9(0.9) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

Bihar Weather Update

ये भी पढ़ें: भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ें 24 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

First published on: Mar 13, 2025 08:48 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola