हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार के 15 जिलों में चढ़ा 'पारा', आज 35 डिग्री के पार जाएगा तापमान! पढ़ें IMD का अपडेट

देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। सर्दियों की पूरी तरह से विदाई हो गई है। बिहार में इन दिनों लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। पढ़िए मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए क्या अपडेट दिया है।

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में दिन ब दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान बारिश को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। हवाओं की रफ्तार भी आज धीमी ही रहेगी। इसके अलावा, 10 जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, 5 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए किन जिलों में आज तापमान बढ़ेगा और कहां पर बादल छाए रहेंगे?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। अररिया, सुपौल, मधेपुरा पूर्णिया, किशनगंज, और सहरसा में बादल छाने की संभावना है। जिन जिलों में आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, उसमें पटना, गया, जमुई, अरवल, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद और नवादा जिलों का नाम शामिल है। इसके चलते आज बीते दिन से ज्यादा गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 मार्च के लिए भी अपडेट दिया। जिसमें बताया गया कि 13 मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस, 14 और 15 मार्च को 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है।

11 मार्च को कितना रहा तापमान

बीते दिन बिहार के कई जिलों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम अधिकतम तापमान बक्सर में 34.5, गोपालगंज में 31.8 (-1.6), मोतिहारी 30.5 (-2), पुपारी 29.6 (-3.7), जीरादेई 32.5 (-0.1), मुजफ्फरपुर 30.4 (1.2), छपरा 31.3 (0.5), वैशाली 31.7 (0.6), मधुबनी 33.2 (2.1), दरभंगा 31.4 (-0.4), समस्तीपुर 30.6 (0.3), सुपौल 31.6 (1), मधेपुरा 20.2 (1.3), फारबिसगंज 32.2 (0), पूर्णिया 31.6 (0), बक्सर 34.5 (2.5), सासाराम 2.1 (2.7), भोजपुर 31.9 (0), अरवल 1.7 (1.5), पटना 31.7(0.6), नालंदा (राजगीर) 30.6 (0.2), बेगुसराय 32.6 (1.3), अगवानपुर 30.3 (0.2), खगड़िया 33.4 (2.2), मुंगेर 1.6 (1.3), भागलपुर 31.6 (0.6), कटिहार 31 (0.5), डेहरी 33 (1.4), औरंगाबाद 33.4 (2.6), गया 32.4 (1.9), शेखपुरा 32.6 (1.3), जमुई 30.8 (-1.6) और बांका में 30.9 (-0.8) दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Today: गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, कई जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola