लोकसभा में पारित होने के बाद, सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया। विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मतों से विधेयक पारित किया गया। इस बिल को लेकर देशभर में मुखालफत हो रही है। इस पर कई बड़े नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की वक्फ (संशोधन) विधेयक पर प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर उन्होंने कहा कि बहुत सुधार की जरूरत थी और इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने जो वक्फ बिल लाया है, निश्चित तौर पर ठीक है। जानिए राज्यपाल ने इस बिल पर और क्या कुछ कहा?
बिहार में कौन सा बोर्ड है?
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ बिल पर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से उन्होंने कहा कि ‘बहुत सुधार कीबन गया होगा या बन जाएगा और सुधार होगा।’इतना ही नहीं राज्यपाल ने कुरान की आयत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘कुरान की आयत में है कि वक्फ में जो कुछ दिया जाता है, उससे लोगों की भलाई होनी चाहिए, लेकिन बताइए कि कौन लोग अनाथालय चला रहे हैं? कौन लोग गरीबों के लिए हॉस्पिटल चला रहे हैं? इस पर उन्होंने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए इस बिल से सुधार होगा। इसके अलावा, उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध पर उन्होंने कहा कि मैं दूसरों की बात नहीं करता मैं अपनी बात कर सकता हूं।
ये भी पढ़ें: डैमेज कंट्रोल में जुटे नीतीश कुमार! वक्फ बिल को लेकर बगावत के बीच पटना में लगा JDU का पोस्टर
जब उनसे पूछा गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा है कि वह विरोध करेंगे, तो उन्होंने इस पर कहा कि प्रजातंत्र विरोध करने का अधिकार नहीं है, बिल्कुल है। सब लोगों को विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने इसी पर सवाल करते हुए कहा कि ‘आप क्या चाहते हैं कि लोग प्रजातंत्र में अधिकार का उपयोग नहीं करें?’
ये भी पढ़ें: वक्फ बिल के समर्थन के बाद JDU में लगी इस्तीफों की झड़ी, बिहार चुनाव पर इसका कितना असर?
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines