Bihar 1752 People Got 50000 Rupees From One Scheme: बिहार के समस्तीपुर जिले के जिला उद्योग केंद्र परिसर में बीती शाम बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत एक स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में 1752 लोगों को 61 अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही उन लोगों को योजना के तहत खुद का काम शुरू करने के लिए 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त भी दी गई। अब इन पैसों से ये लोग खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।
1752 लोगों को मिले 50000 रुपये
जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों अलग- अलग बिजनेस के काम की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही उनके बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इस साल इस योजना के तहत 2038 लोगों को सिलेक्ट किया गया था, इसमें 1752 लोगों को ब्यूटीशियन, मसाला उद्योग, आटा चक्की, मच्छरदानी और मछली पालन जैसे 61 अलग-अलग तरह के बिजनेस मॉडल पर काम की ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग के बाद इन लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार के आरा शहर में आने वालों के लिए खुशखबरी! बनने वाली है 6 लेन रोड; फाइनल हुआ रूट
आत्मनिर्भर बनेंगे कमजोर वर्ग के लोग
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपना नया बिजनेट शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते है। इस योजना का उद्देश्य इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और नए रोजगार के मौके पैदा करना है। इस योजना लाभ पाने वाली मोरवा प्रखंड की जूही बरनवाल ने बताया कि इस योजना से ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग ली। अब वह अपना ब्यूटी पार्लर खोलकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
27 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines