Bihar News (राजकुमार मिश्रा): बिहार के नालंदा से खबर आई है कि पत्नी पिंकी देवी ने अवैध संबंधों की वजह से अपने पति शंकर चौधरी को मार डाला। उसका किसी अन्य के साथ अवैध संबंध था जिसका पता पति को लग गया। वो उसका विरोध करता था, जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई होती थी। मृतक के भाई ने इस बारे में बताया जिससे हत्या का राज सामने आया। दरअसल पिंकी ने शंकर को अपने गांव बुलाया और उसके खाने में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला…
बिहार में भी ‘मुस्कान’ का कहर
मेरठ की मुस्कान केस के बारे में तो सभी जानते हैं। अब बिहार के नालंदा में भी एक ऐसा ही केस सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते पति को मार दिया। शंकर चौधरी को पता चल गया था कि पिंकी का किसी के साथ अवैध संबंध है। उसने इसका कई बार विरोध किया लेकिन पिंकी नहीं मानी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और ‘मुस्कान’… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुली पत्नी की पोल, सांप निकला बेगुनाह
मायके बुलाकर की हत्या
बिहार के नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के वेलसर गांव के निवासी शंकर चौधरी को उसकी पत्नी ने मार डाला। दरअसल उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका शंकर को पता चला तो उसने इसका विरोध किया। पिंकी ने उसे मारने का प्लान बनाया और उसे अपने मायके बुलाया। वहां उसने खाने में जहर मिलाया और उसे खिला दिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई, जिस वजह से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
4 बच्चों की मां है पिंकी
गांव के सरपंच ने बताया कि पिंकी और शंकर के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। पिंकी 4 बच्चों की मां है, जिसने प्रेमी के लिए अपने बच्चों को अनाथ कर दिया। पुलिस पिंकी देवी और उसके परिवार वालों के साथ पूछताछ कर रही है। वहीं शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘अमर’ इश्क ने छीना 3 बच्चों का बाप, कैमरे पर पत्नी बोली-क्यों किया पाप?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
10 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
11 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
23 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines