---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में बड़ा हादसा… झारखंड जा रही नाव गंगा नदी में पलटी; 3 लोगों की मौत, जानें हादसे की वजह

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा नदी में नाव पलट गई, जिसकी वजह से कई लोग डूब गए। हादसे के बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

---विज्ञापन---

Katihar News: बिहार के कटिहार जिले में रविवार सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव बिहार के गोलाघाट से झारखंड के सकरी गली की ओर जा रही थी, अचानक नदी के बीच में पलट गई। अभी तक 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं, 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। मारे गए लोगों में एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय सुधीर मंडल और 60 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई है। सभी मृतक मेघू टोला कटिहार के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार

---विज्ञापन---

हादसे की सूचना के बाद मौके पर BDO दुर्गेश कुमार, CO स्नेहा कुमारी और थाना प्रभारी कुंदन कुमार पहुंचे और लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। एसडीआरएफ समेत कई टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि नाव पर 18 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोग तैरकर सुरक्षित निकल आए। चार लोगों को बचा लिया गया, तीन के शव बरामद हो चुके हैं और चार की तलाश जारी है।

---विज्ञापन---

सुबह रवाना हुई थी नाव

जानकारी के मुताबिक नाव रविवार सुबह 8:30 बजे गोलाघाट से सकरी गली के लिए रवाना हुई। नदी के बीच पानी का बहाव तेज होने की वजह से संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री डूब गए, जबकि कुछ तैरकर सुरक्षित निकल आए। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। गोताखोरों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?

---विज्ञापन---

चार लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ गया। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

First published on: Jan 19, 2025 06:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola