बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल लोगों को अपनी जनसभा में बुलाने के लिए तरह-तरह का लालच दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी के बाद अब जनसुराज की सभा में बिरयानी बांटने का मामला चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को जनसुराज पार्टी की कटिहार जिले के बहादुरगंज में जनसभा थी। इस दौरान सभा में बिरयानी के पैकेट को लेकर अफरातफरी मच गई। किसी तरह स्थिति को संभाला गया। अब इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भीड़ जुटाने के लिए ‘बिरयानी पॉलिटिक्स’
बिहार में कटिहार जिले के बहादुगंज में बुधवार को जनसुराज पार्टी की एक सभा आयोजन किया गया था। इस सभा की अगुवाई जनसुराज अभियान के प्रमुख और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर कर रहे थे। सभा में आने वाले लोगों के लिए विशेष तौर बिरयानी का इंतजाम किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सभा में अधिक भीड़ जुटाने के उद्देश्य से आयोजकों ने बिरयानी वितरण की योजना बनाई थी। जैसे ही सभा स्थल पर बिरयानी बांटी जाने लगी, वहां मौजूद लोग खाने पर टूट पड़े और स्थिति हाथ से निकल गई। मौके पर अव्यवस्था का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि बिरयानी पाने को लेकर ने ना किसी ने जगह देखी ना किसी ने ये देखा कि इसमें किसी को चोट तो नहीं आ रही है। बिरयानी की चाहत में लोग तो दीवार पर भी खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद प्रशांत किशोर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे सभा को संबोधित करते रहे, जबकि नीचे मैदान में अफरातफरी मची रही।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री की मटन पार्टी से मचा बवाल, वीडियो वायरल होने पर विपक्ष ने साधा निशाना
चुनावी मौसम में खाने की राजनीति?
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर जमकर बवाल हुआ है। सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों ने सावन के महीने में मटन पार्टी को लेकर केंद्रीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
21 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines