Bihar Jehanabad Stampede News: बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। जहानाबाद के मखदूमपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ के चलते ये हादसा हुआ। पांडेय ने कहा कि हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और अब सिचुएशन कंट्रोल में है।
जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है और वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कुल सात लोगों की मौत हुई है। प्रशासन मृतकों और घायलों के परिवार से मिल रहा है और जानकारी ले रहा है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि ये एक दुखद हादसा है। सारी व्यवस्था चाक चौबंद थी, प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात के 1 बजे के करीब हुआ। सिद्धनाथ मंदिर स्थित पहाड़ी पर चढ़ने के क्रम में सीढ़ी पर भगदड़ मची और अफरातफरी का माहौल बन गया। जान बचान की कोशिश में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ ने सात लोगों की जान ले ली।
सावन के चौथे सोमवार के मौके पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा था। मरने वालों में छह महिलाओं और एक पुरुष शामिल है।
हाजीपुर में भी हुआ था बड़ा हादसा
बता दें कि जहानाबाद से पहले सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर वैशाली के हाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ था, जब बिजली के करंट की चपेट में आने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों की टोली का डीजे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था।
बाबा सिद्धनाथ मंदिर में हुई भगदड़ में घायल लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
10 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
13 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines