बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ. संजीव कुमार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कसा है। डॉ. संजीव को विधायक के खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस जारी कर बुलाया गया है। इससे जदयू विधायक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
विधायक समेत 3 लोगों को नोटिस जारी
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस मामले में बुधवार को जानकारी साझा की है। उनकी तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, नरकटियागंज के फजले हक अंसारी और मनेर के मोनू कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। EOU ने इन सभी को विश्वास मत के दौरान विधायक की खरीद-फरोख्त के मामले में तलब किया है। वहीं माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के विधायक को नोटिस जारी होना बहुत बड़ी बात है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ संजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं बाहुबली विधायक रीतलाल यादव? पटना कोर्ट में की यह मांग
पहली बार मौजूदा विधायक को मिला नोटिस
बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मौजूदा विधायक को नोटिस जारी किया गया हो। इससे पहले पूर्व विधायक बीमा भारती को नोटिस जारी किया गया था। जब उन्हें दूसरी बार नोटिस जारी किया गया तो वह ईओयू कार्यालय पहुंचीं, जहां ईओयू के अधिकारियों ने उनसे चार घंटे तक पूछताछ की।
ये भी पढ़ें: ‘आप 15 जिंदा लोग लेकर आओ…’, बिहार SIR पर याचिकाकर्ताओं से बोला सुप्रीम कोर्ट
विश्वास मत के दौरान हुई थी खरीद-फरोख्त
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास मत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। EOU इस मामले की जांच और पूछताछ में जुटा है। अब तक इस मामले में EOU की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक सिर्फ नोटिस ही जारी किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
15 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines