बिहार में जेडीयू विधायक पर EOU ने कसा शिकंजा, MLA की खरीद-फरोख्त में नोटिस जारी

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, नरकटियागंज के फजले हक अंसारी और मनेर के मोनू कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Bihar News, Bihar Politics, Patna News, Janata Dal United, MLA DR Sanjeev Kumar, Bihar Patna News, Economic Offences Unit, Bihar Police, बिहार समाचार, बिहार राजनीति, पटना समाचार, जनता दल यूनाइटेड, विधायक डॉ. संजीव कुमार, बिहार पटना समाचार, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पुलिस

विधायक डॉ. संजीव कुमार सीएम नीतीश कुमार के साथ

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ. संजीव कुमार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कसा है। डॉ. संजीव को विधायक के खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस जारी कर बुलाया गया है। इससे जदयू विधायक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

विधायक समेत 3 लोगों को नोटिस जारी 

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस मामले में बुधवार को जानकारी साझा की है। उनकी तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, नरकटियागंज के फजले हक अंसारी और मनेर के मोनू कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। EOU ने इन सभी को विश्वास मत के दौरान विधायक की खरीद-फरोख्त के मामले में तलब किया है। वहीं माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल के विधायक को नोटिस जारी होना बहुत बड़ी बात है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ संजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पहली बार मौजूदा विधायक को मिला नोटिस

बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मौजूदा विधायक को नोटिस जारी किया गया हो। इससे पहले पूर्व विधायक बीमा भारती को नोटिस जारी किया गया था। जब उन्हें दूसरी बार नोटिस जारी किया गया तो वह ईओयू कार्यालय पहुंचीं, जहां ईओयू के अधिकारियों ने उनसे चार घंटे तक पूछताछ की।

विश्वास मत के दौरान हुई थी खरीद-फरोख्त

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास मत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। EOU इस मामले की जांच और पूछताछ में जुटा है। अब तक इस मामले में EOU की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक सिर्फ नोटिस ही जारी किए जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ