बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट केस के मुख्य आरोपियों में शामिल नंदन यादव की फेसबुक प्रोइफाल ने उसका असली चेहरा देश के सामने रख दिया. उसकी टाइमलाइन से पता चलता है कि वो किस तरह की शो ऑफ भरी लाइफ जीना चाहता था. उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वो अकेला या अपने दोस्तों के साथ आक्रामक अंदाज में पोज देता हुआ दिखाई दिया. नंदन खुद को दबंग जैसा दिखाना चाहता था. उसके ज्यादातर वीडियो में एक बात बेहद कॉमन थी, वो है- भड़काऊ लिरिक्स वाले भोजपुरी गाने और उनके बीच-बीच में डाले गए खुद के डायलॉग.
पोस्ट में क्या?
एक रील में नजर आ रहा है कि नंदन अपने दोस्तों के साथ बीयर की बोतलें चमका रहा है. एक दूसरे वीडियो में वो उन महिलाओं के साथ डांस करता नजर आया जो किसी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का हिस्सा लगा रही थीं. वो उनपर पैसे लुटा रहा था. नंदन यादव ने एक वीडियो में अपनी दबंगई दिखाते हुए कहा, ”मैं घर का छोटा बेटा हूं. भले ही मेरे पास पैसे ना हों, लेकिन मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आता है. एक और वीडियो में नंदन बस और ट्रेन में सफर कर रही दो युवा लड़कियों का उनकी मर्जी के बिना वीडियो रिकॉर्ड किया. उसके वीडियो से ये साफ झलकता है कि वो अहंकारी है और बनावटी दुनिया में जी रहा है.
क्या है मामला?
दरअसल, शनिवार को कोचिंग के बाद 10वीं क्लास की एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी, लेकिन रास्ते में कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रात के समय लड़कों का एक ग्रुप लड़के और लड़की को घेरे हुए दिखाई दे रहा है. वो लड़के और लड़की से बदसलूकी करते दिख रहे हैं. जब दोनों वहां से भागने की कोशिश करते हैं तो वो उन्हें पीछे से पकड़ लेते हैं. इसके बाद एक शख्स उस लड़की को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा है. लड़की लगातार चिल्ला रही है और छोड़ने की अपील कर रही है. लेकिन उन लड़कों पर कोई असर नहीं पड़ता है. सड़क पर कई गाड़ियां आते जाते दिख रही हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की कोशिश नहीं करता. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में मारी गोली
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
22 hrs ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines