हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar: इंटरकास्ट मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

bihar crime news
विज्ञापन

Bihar News(अजय कुमार सिंह): बिहार के भभुआ जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार की रात में हुई। भगवानपुर थाने की पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतका के शव को बरामद कर लिया गया है।

क्या है मामला

मृतका पूनम कुमारी उम्र 22 वर्ष पिता राम इकबाल बिंद ग्राम कृष्णापुर थाना बताई गई है। बताया गया कि मृतका की शादी भगवानपुर के ही ओरगाई निवासी 23 वर्षीय अभिनंदन दुबे के साथ दो साल पहले हुई थी।

इस संबंध में भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया, गुरुवार देर रात में खेत में पति द्वारा ही बुलाकर गाला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के बीच दो साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक नौ महीने का बच्चा भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन

पूनम के माता-पिता ने लगाए आरोप

पूनम के माता-पिता का कहना है कि अभिनंदन ने मेरी बेटी से प्रेम विवाह दो साल पहले किया था। उनका एक नौ महीने का बेटा है। कल हमने बेटी की विदाई की थी। जब भी वह पैसे मांगता था, हम देते थे। फिर भी उसने मेरी बेटी को क्यों मारा, समझ नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar: लोजपा रामविलास के नेता हुलास पांडे के घर ED की रेड, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola