Bihar: बिहार में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव उसके हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। लड़की के गले में साड़ी का फंदा था। उसका एक पैर कुर्सी पर तो एक हाथ विंडो से लटक रहा था।
लड़की के पिता झारखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं। परिवार वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है।
एक कमरे में रहती थीं तीन लड़कियां
यह पूरी घटना हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र की है। हाजीपुर-पटना महात्मा गांधी सेतु पथ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉलेज है। इसके गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 402 के बंद कमरे में खिड़की से लटकी छात्रा का शव बरामद हुआ। लड़की का नाम अनिशा कुमारी और उम्र लगभग 20 वर्ष है।
बताया गया कि छात्रा मैनेजमेंट कॉलेज के गर्ल्स होस्टल के कमरा नंबर 402 में तीन लड़कियों के साथ रहती थी। 7 महीने पहले ही कॉलेज में छात्रा का नामांकन हुआ था। उसकी रूममेट काजल बिहार की और दूसरी सलोनी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
बहाना बताकर नहीं गई थी कॉलेज
रूममेट दोनों लड़कियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि सुबह 9 बजे क्लास के लिए जाने के लिए अनिशा से पूछा तो तबीयत खराब का बहाना करके नहीं गई। जब शाम 7 बजे संध्या कमरे के पास पहुंची तो कमरा बंद पाया। इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी गई। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना सदर थाने को दी।
सदर थाने की पुलिस आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि 7 से 8 फीट ऊंची खिड़की से ब्लू कलर की साड़ी के फंदे से छात्रा अनिशा लटकी है। उसका पांव कुर्सी पर टिका हुआ पाया गया। उसका एक हाथ खिड़की पर टिका पाया गया। शव की स्थिति देख पुलिस भी हैरान रह गई।
खाने को लेकर कॉलेज प्रबंधन से की थी शिकायत
लड़की के परिवार वालों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले खाने को लेकर कॉलेज प्रबंधक से शिकायत भी की गई थी। उसे फूड प्वाइजनिंग भी हो गई थी। जिसका इलाज कॉलेज प्रबंधक के द्वारा अस्पताल में कराया गया था। परिवार वाले भी कॉलेज प्रबंधक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
परिवारवालों के मुताबिक छात्रा की मृत्यु की सूचना परिवार वालों को नहीं दिया गया। किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि गलत खाना देने का कंप्लेंट करने पर छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है। वहीं परिवार वालों ने कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मैनेजमेंट के द्वारा हमें सूचना दी गई कि लड़की ने फांसी लगाई है। हम लोग गए बंद रूम में लड़की फांसी लगाई हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि हो जाएगी।
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: बिहार में नौकरी के बदले लाठी: पटना में प्रदर्शन कर रहे BTSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, घसीटकर ले गए जवान
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines