Bihar Hooch Tragedy: बिहार जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें सारण जिले से हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीवान जिले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि बेगूसराय जिले में दो लोगों की मौत हुई है। राज्य के अन्य इलाकों में भी जहरीली शराब से मरने वालों की खबरें सामने आ रही हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1603979574001381376
संख्या और बढ़ने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहरीली शराब से 25 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई हैं। बताया गया है कि पीड़ितों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि 30 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1603972177883443200
मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हादसे को लेकर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस की ओर से दर्ज किए मुकदमे की स्थिति, अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के इलाज और पीड़ित परिवारों को दिए गए मुआवजे समेत कई विवरण मांगे हैं।
213 लोगों की अभी तक हुई गिरफ्तारी
एनएचआरसी ने अप्रैल 2016 से बिहार में अवैध शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने की नीति को लागू करने में राज्य सरकार की विफलता को भी चिह्नित किया है। सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया है कि इस सिलसिले में अब तक 213 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines