Bihar News: बिहार (Bihar) के छपरा जिले में जहरीली शराब (Bihar Hooch Tragedy) पीने से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भाजपा ने जमकर हंगामा किया। शराबबंदी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। इसके जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सदन में दो टूक कहा कि दारू पीकर कोई मर जाएगा तो क्या हम मुआवजा देंगे? बिल्कुल नहीं देंगे।
नीतीश कुमार ने सदन में दिया जवाब
जानकारी के मुताबिक बिहार में शराब से हुई मौतों को लेकर भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी भाजपा ने यह मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रूख साफ किया। उन्होंने कहा, ‘अब तो हम हर जगह जाकर खुद कहेंगे कि कोई शराब पक्ष में कहेगा तो आप सोच लीजिए। ये उल्टा काम है।’
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1603650080644308993
बिहार पर खूब चर्चा होती है
उन्होंने कहा कि भाई लोग (विपक्ष) तो सबसे ज्यादा ऐसे ही काम कर रहे हैं। लोगों में लड़ाई करा रहे हैं। ताकि कुछ मिल जाए। नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में कुछ दिन पहले पुल गिरा। कितने लोग मरे, लेकिन खबरों में कितने आया। बस एक दिन आया। इसके बाद बंगाल में जो हुआ वो भी कहीं नहीं छपा, लेकिन बिहार में जो हुआ वो खूब चर्चा है।
शराब पीएगा, गड़बड़ पीएगा तो मरेगा
नीतीश कुमार सदन में बोले कि इसका तो हम और ज्यादा प्रचार करेंगे। कहेंगे कि देखो, शराब पीया तो मरा। उन्होंने साफ-साफ कहा कि दारू पीकर कोई मर जाए तो क्या हम उसे कम्पन्सेशन देंगे? बिल्कुल नहीं देंगे। सवाल ही नहीं उठता। फिर उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर यही करना है कि सब मिलकर तय कर लीजिए। खूब कहिए कि शराब पीओ। इसलिए ये बस बात ठीक नहीं है। शराब पीएगा, गड़बड़ पीएगा तो मरेगा।
ऐसे लोगों के लिए सहानुभूति नहीं होनी चाहिए
उन्होंने सदन में विपक्ष के सामने साफ किया कि कभी किसी गलत चीज पर मत सोचिए। हम शराब के खिलाफ हैं। कोई गंदा शराब पीकर मर जाए तो उसके साथ कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। बल्कि उसके खिलाफ प्रचार करना चाहिए। गरीब तबके में जाकर कहें कि शराब मत पीओ। सरकार आपके लिए काम कर रही है। आप काम करो।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines