Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा के बाद सीवान में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सीवान जिले के लकरी नबीगंज में रविवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी। जिले के डीएम अमित कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की।
डीएम पांडेय ने बताया कि सीवान के लकरी नबीगंज में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी। सात लोगों का इलाज चल रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। इस सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
और पढ़िए –Sagar Dhankar murder case: गवाह की जान खतरे में, कोर्ट पुलिस से बोली- मुहैया कराई जाए सुरक्षा
https://twitter.com/ANI/status/1617356091654012929
सीवान के नबीगंज का है मामला
जानकारी के अनुसार, सीवान के नबीगंज के बाला गांव निवासी जनक बीन उर्फ जनक प्रसाद और नरेश बीन को रात में पेट में दर्द की शिकायत हुई और उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें सीवान ले गए। सदर अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत लाया’ घोषित कर दिया। जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आने के बाद से जिला प्रशासन ने गांव में कैंप लगाना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इस जहरीली शराब के सेवन से (Bihar Hooch Tragedy) मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर, 2022 को दानापुर में एक नाले में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बोतलें भी पुलिस ने बरामद की थी। बता दें कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा की थी।
और पढ़िए –बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के बिगड़े बोल, कहा-10 फीसदी आरक्षण वाले अंग्रेजों के दलाल
छपरा में पिछले साल हुई थी 70 से अधिक लोगों की मौत
इससे पहले, बिहार के छपरा जिले के बिहार के सारण जिले से दिसंबर 2022 में भी जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मौतों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार राज्य राजमार्ग 90 पर मसरख हनुमान चौक को जाम कर दिया था और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
इस घटना ने बिहार विधानसभा में राजनीतिक गतिरोध भी पैदा कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया था। जांच पड़ताल के कुछ दिनों बाद शराबकांड के मास्टर माइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines