---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में प्यार की खौफनाक सजा, लड़की के घरवालों ने प्रेमी की गर्दन काट मंदिर में चढ़ा दी बलि

Bihar Boy Neck Chopped Brutally: बिहार के कैमूर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रेम प्रसंग से नाराज लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसकी गर्दन काटकर काली माता के मंदिर में बलि चढ़ा दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Bihar Crime News: (अजय कुमार सिंह, कैमूर, बिहार) बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां शुक्रवार की रात एक युवक की काली माता मंदिर में चाकू से गला रेतकर बलि चढ़ा दी गई। वारदात बेलाव थाना क्षेत्र के बेलांव गांव के पूरब मां काली मंदिर की है। मृतक युवक की पहचान बेलाव गांव से सटे सोनरा गांव के सूचित राम के बेटे 23 वर्षीय पंकज कुमार के तौर पर हुई है। वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वारदात की सूचना पर बेलाव थाने की पुलिस पहुंची और जांच की।

परिजनों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव

मामला गंभीर होते देख सूचना पर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार कुमार पहुंचे। वारदात की जानकारी परिजनों से ली। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों आरोपियों के लिए फांसी और परिवार के लिए न्याय की मांग करने लगे। इसके बाद परिजनों को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की चाची बिंदा देवी ने बताया कि वारदात की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह लगभग 6 बजे बेलाव गांव के लोगों से मिली। गांव की ही एक लड़की से मृतक का प्रेम प्रसंग था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:थप्पड़ मारने पर क्या सजा मिलती है? कंगना रनौत थप्पड़ कांड की आरोपी CISF जवान का क्या होगा

---विज्ञापन---

लड़की ने लड़के से महाराष्ट्र में शादी की थी। कुछ दिन पहले लड़का आया था। शुक्रवार को बेलाव सब्जी लाने गया था। फिर नहीं लौटा। सुबह उनको हत्या की जानकारी मिली। लड़की के परिजनों ने चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा है। वारदात की सूचना के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया की प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

First published on: Jun 08, 2024 03:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola