मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।उन्होंने गिरिराज सिंह को लेकर छिछोडा ,छुछुंडर जैसे शब्दों का प्रयोग किया था।
इसी आरोप में आई पी सी की धारा 499,500 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुजफ्फरपुर के अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता और गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने मुकदमा दर्ज कराया। अदालत ने सुनवाई की तिथि 3 फरवरी को निर्धारित की है ।
और पढ़िए –MP News: CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गीता, रामायण का पाठ
क्या था मामला
दरअसल 21 जनवरी को खबरा गांव में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह का नाम लेकर कहा था की ” गिरिराज सिंह और राजद के कुछ नेता छिछोड़ा,चिरकुट और छुछुंदर हैं । वे अनर्गल बयानबाजी कर समाज में विद्वेष फैलाना चाहते हैं उनकी बात मुझसे मत कीजिए”।
क्या बोले अधिवक्ता
मामले की जानकारी देते हुए परिवादी के अधिवक्ता संजय ओझा ने बताया की 21 जनवरी को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने गिरिराज सिंह को छिछोड़ा कहा था। मेरे मुवक्किल देवांशू किशोर की इससे मानसिक आघात पहुंचा । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुजफ्फरपुर के अदालत में हमने धारा 499 और धारा 500 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है अदालत ने तीन फरवरी को अगली तिथि मुकर्रर की है ।
परिवादी ने पप्पू यादव को बताया अस्सी के दशक का गुंडा
वहीं पूरे बिहार में गिरिराज फैंस क्लब चलानेवाले परिवादी देवांशू किशोर जो फैंस क्लब के संरक्षक भी हैं ,ने बताया की अस्सी के दशक में पप्पू यादव खुद सबसे बड़ा गुंडा था और कोशी क्षेत्र की कितनी महिलाएं उसके कारण विधवा हो गई । इसी लिए मैने आज मुकदमा दर्ज किया है ।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
8 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
9 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
9 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
14 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
16 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
19 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines