कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्टः शराब तस्करी को लेकर कैमूर पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही हैं। विभाग की टीम ने ट्रक से 1530 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। टीम के अनुसार ट्रक (Bihar Hindi News) कुरुक्षेत्र से धनबाद के लिए ले जाया जा रहा था, वहीं आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
आलू के बोरे में छिपाकर लाई जा रहीं थी शराब
यूपी-बिहार (Bihar Hindi News) सीमा स्थित समेकित जांच चौकी पर शराब जांच को लेकर उत्पाद विभाग और एंटी लिकर टास्क फोर्स की नियुक्ति की गई है। सोमवार की देर शाम यूपी की तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की तो आलू के बोरे के आड़ में अंग्रेजी शराब छुपाकर बिहार की सीमा में लाई जा रही थी। जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
24 घंटे में 5063 लीटर शराब जब्त
गौरतलब हो कि पिछले 24 घंटे में मोहनिया अनुमंडल ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की हैं। ट्रकों से पिछले 24 घंटे में शराब 5063 लीटर पकड़ी गई है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक के साथ शराब को जब्त करते हुए मोहनिया पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान मोहनिया थाने पहुंचकर शराब के संबंध में कई बिंदुओं पर चालक से पूछताछ कर रहे हैं।
वहीं, मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान ने बताया कि ट्रक में 170 पेटी यानी कुल 1530 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त गई है, इस मामले में ट्रक चालक हरियाणा के कैथल के रहने वाला नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के क्रम में मामला सामने आया कि ट्रक कुरुक्षेत्र से धनबाद के लिए ले जा रहा था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines