Bihar Hajipur Kanwariyas Accident (अभिषेक कुमार, हाजीपुर): बिहार के हाजीपुर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 कांवड़ियों की मौत हो गई और 6 कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव में हुआ। जंदाहा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाबा चुहरमल इलाके में कांवड़ियों की DJ वाली गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन वाली तारों से टकरा गई।
इससे गाड़ी में करंट आ गया और कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए। कावंड़ियों को करंट लगते देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। कांवड़ियों बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना टीम और SP मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। SDM-SDPO भी हादसास्थल पर पहुंचे।
लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काटा बवाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की खबर फैलते ही इलाके के लोग जमा हो गए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसास्थल पर खूब हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। कावंड़ियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और हाई टेंशन तारों की चपेट में आ गई है। बिजली विभाग को यह बताने के लिए फोन किया तो पहले फोन पिक नहीं हुआ।
काफी देर बार जब फोन उठा तो हादसे के बारे में बताने पर भी बिजली नहीं काटी गई। इस वजह से कोई भी कांवड़ियों की मदद नहीं कर पाया, क्योंकि DJ वाली गाड़ी में करंट दौड़ रहा था। बिजली कर्मियों ने कहा कि हादसे के बारे में पहले पुलिस वालों को बताइए। पुलिस कहेगी, तब हम बिजली काटेंगे। इस रवैये को देखते हुए लोगों में नाराजगी है। सदर SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा 11 हजार वोल्ट वाली तारों की चपेट में लोहे की गाड़ी के आने से हुआ है।
एक ही गांव के रहने वाले मृतक कांवड़िये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए कांवड़िये एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान अमोद कुमार पुत्र देवी लाल, रवि कुमार पुत्र धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पुत्र स्व लाला दास, नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पुत्र सनोज भगत, अशोक कुमार पुत्र मंटू पासवान, चंदन कुमार पुत्र चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पुत्र परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पुत्र मिंटू पासवान के रूप में हुई है। घायलों का इलाज हाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines