हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: हाजीपुर में बड़ी साजिश नाकाम; फलों की टोकरी में था बमों का जखीरा, जानें क्या थे मंसूबे?

विज्ञापन

बिहार से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hazipur) में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। कुछ साल पहले बिहार में हुए दंगों के आरोपियों के घर से पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा बम बरामद किए हैं। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। बिहार खुफियातंत्र की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है।

इंटेलिजेंस की सूचना पर मारा था छापा

जानकारी के मुताबिक हाजीपुर पुलिस ने पूर्व में दंगो के आरोपियों के यहां से भारी संख्या में जिंदा बमों का जखीरा बरामद किया है। बताया गया है कि हाजीपुर मस्जिद चौक पर फल बेचने वाले खुर्शीद और मासूम के घर सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

हाजीपुर दंगों के आरोपी है दोनों

बताया गया है कि पकड़े गए दोनों शख्स कुछ साल पहले दंगो के आरोपी रह चुके हैं। पुलिस ने उस वक्त उन्हें जेल भी भेजा था। वर्तमान में दोनों आरोपी फल बेचने का काम करते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार पुलिस को खुफिया विभाग की ओर से इनपुट मिटा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर में रखी फलों की टोकरियों में बम रखे हुए मिले।

पुलिस ने तत्काल निष्क्रिय किया

पुलिस ने बरामद बमों को जब्त करते हुए निष्क्रिय कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बिहार पुलिस की ओर से बताया गया है कि पकडे गए आरोपी वर्ष 2018 में हाजीपुर में हुए दंगो के आरोपी रह चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी फिर से किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें