Bihar Govt Schools Students Online Attendance: बिहार के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अटेंडेंस ऑनलाइन तरीके से लगाई जाएगी। राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। इसी के तहत विभाग ने सरकारी स्कूलों में टीचर्स की ऑनलाइन अटेंडेंस लगानी शुरू की थी। अब ठीक इसी तरह से सरकारी स्कूलों के छात्रों की भी ऑनलाइन अटेंडेंस लगाई जाएगी। इस प्लान को सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 6 जिलों में लागू किया जाएगा।
इन 6 जिलों से होगा नए नियम की शुरुआत
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना को सबसे पहले पटना, नालंदा, वैशाली, जहानाबाद, सारण और भोजपुर में लागू किया जाएगा। अगर यह योजना इन जिलों में सफल साबित होती है, तो इसे पूरे राज्य में लागू करने पर विचार किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने सभी 6 जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है।
अनिवार्य होंगे ये काम
इस आदेश के अनुसार, शुरुआत में कक्षा 3 के छात्रों की अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए सिलेक्ट किए गए स्कूल को टैबलेट दिया जाएगा। इसके जरिए छात्रों की अटेंडेंस ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस नए सिस्टम के तहत स्कूलों को न केवल छात्रों की अटेंडेंस ऑनलाइन लगानी है, बल्कि कक्षा का एक फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, हर महीने की आखिर में शिक्षकों को स्लेबस की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी।
यह भी पढ़ें: ‘असली’ आधार कार्ड बना देते थे ये 9 नकली लोग, जानें नोएडा पुलिस ने कैसे पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर
कब लागू होगा नया नियम?
इस पहल के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 3 मिडिल स्कूल और 2 प्राइमरी स्कूल समेत कुल 5 सरकारी स्कूलों का सिलेक्ट किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के इन स्कूलों में ये नियम 10 फरवरी से लागू होंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines