Bihar Govt Built Rs 500 Crore Medical College in Village: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशे अब रंग ला रही हैं, राज्य में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहा है। इसी के तहत जमुई जिले मे 500 करोड़ की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल के निर्माण किया जा रहा है। इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिले के बेला गांव में किया जा रहा है। साल 2021 में इस मेडिकल कॉजेल की आधारशिला रखी गई थी। इसके बाद से कॉलेज के निर्माण में लगातार विलंब हो रहा था। लेकिन हाल ही में इसके निर्माण को एक अपडेट आया है।
2026 हर हाल में पूरा होगा कॉलेज का निर्माण
खबर है कि जमुई जिले के बेला गांव में बन रहा इस सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने दी है। हाल ही में उन्होंने निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के निर्माण में 6 महीने की देरी हुई है। लेकिन अब इसके निर्माण में तेजी आ गई है। अप्रैल 2026 हर हाल में इस कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:बिहार के सरकारी कर्मचारियों को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा! कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला
कॉलेज में होगा 500 बेड का अस्पताल
जानकारी के अनुसार, जमुई के इस मेडिकल कॉलेज में अकेडमिक बिल्डिंग 100 सीट की होगी। वहीं इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल भी होगा। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल को केंद्र सरकार प्रायोजित योजना के तहत 27 एकड़ की जमीन पर 500 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। इसमें से केंद्र सरकार की तरफ से 150 करोड़ और राज्य सरकार की तरफ से 350 करोड़ रुपये लगाए गए हैं। यह अस्पताल अल्ट्रा मॉर्डन सुविधाओं से लैस होगा।
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines